कोंच: कोराप पंचायत: स्कॉर्पियो के चकमा देने से बाइक सवार युवक की गिरकर मौत
Konch, Gaya | May 4, 2026 आंती थाना क्षेत्र के दौरमा-सिमरहुआ पथ स्थित दौरमा अहरा के पास सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो के चकमा देने से बाइक सवार संतुलन खो बैठा और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल युवक को इलाज के लिए गया एम्स पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।