वैर: रोडवेज बस में सवारी का उत्पात, चालक-परिचालक बस लेकर पहुंचे थाने
Weir, Bharatpur | Jun 29, 2026 खेड़ली से बयाना जा रही रोडवेज बस में एक सवारी ने जमकर हंगामा किया। आरोपी ने बस में यात्रियों और स्टाफ को परेशान किया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख चालक और परिचालक बस को सीधा वैर थाने ले गए। पुलिस ने उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।