भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में बच्चों को वितरित की गई शैक्षिक सामग्री, शिक्षा के महत्व का दिया गया संदेश
एलाऊ क्षेत्र के कुसमरा-मैनपुरी मार्ग स्थित ग्राम नगला उदी में एनके शिक्षा एंड खेल फाउंडेशन द्वारा शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों को पेन, पेंसिल, कॉपी सहित विभिन्न शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।