बलिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में सिविल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी को 25 वर्ष की कारावास की सजा सुनाई
Ballia, Ballia | Apr 6, 2026 पॉक्सो एक्ट के मामले में सुनवाई करते हुए सिविल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी को सोमवार की दोपहर एक बजे 25 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 35 हजार रूपए के अर्थदंड से दंडित किया गया। आरोपी का नाम सलमान उर्फ समादन पुत्र आफताब निवासी पकड़ी थाना पकड़ी है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में पकड़ी थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ था।