बालोद: ज्यादा शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, कई दिन कोमा में रहने के बाद बघमरा के युवक की हुई मौत
Balod, Balod | Jun 11, 2026 बालोद जिला मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर ग्राम बघमरा निवासी 40 वर्षीय नोहर ठाकुर की उपचार के दौरान रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में मौत हो गई। गुरुवार शाम 5 बजे ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार नोहर ठाकुर ने अत्यधिक शराब का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। देर रात उन्हें जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया।