डुब्लू में भावपूर्ण माहौल में हुआ श्रीमद्भागवत कथा का समापन।
राजगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत टिक्कर के डुब्लू में वर्मा परिवार की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ भावपूर्ण समापन हुआ।
अंतिम दिन ढोल-नगाड़ों और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भागवत पुराण को अश्रुपूर्ण विदाई दी। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।
कथा के दौरान आचार्य सुमित भारद्वाज ने श्रद्धालुओं को कर्म, भक्ति और सत्संग का महत्व बताया। कृष्ण-सुदामा प्रसंग के माध्यम से उन्होंने प्रेम, मित्रता और समर्पण का संदेश दिया।
अंतिम दिन पच्छाद विधायक रीना कश्यप ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर व्यास पीठ से आशीर्वाद ग्रहण किया। वर्मा परिवार की ओर से सातों दिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
परिवार के अनुसार कथा का आयोजन विश्व कल्याण, प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा तथा क्षेत्र की सुख-शांति और जनकल्याण की कामना के लिए किया गया।
न्यूज टुडे हिमाचल के लिए राजगढ़ से रवि दत्त भारद्वाज की रिपोर्ट।
Shimla Urban, Shimla | Sep 16, 2026