नामकुम: होटल बीएनआर चाणक्य में जनजातीय किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण के लिए 'सशक्त' कार्यक्रम का शुभारंभ
Namkum, Ranchi | May 18, 2026 होटल बीएनआर चाणक्य में सोमवार दोपहर करीब दो बजे जनजातीय किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण के लिए सशक्त कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सशक्त कार्यक्रम का उद्घाटन एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने किया। इस मौके पर एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि किशोरियों पर निवेश राज्य और समाज के बेहतर भविष्य की सबसे बड़ी कुंजी है।