नजीबाबाद: नजीबाबाद में एसडीएम को विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा नुमाइश की अनुमति रद्द करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया
गुरुवार 9 अप्रैल 12:00 नजीबाबाद में एसडीएम कार्यालय में विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा नगर में रायपुर अड्डे पर चल रही नुमाइश में सुरक्षा मानकों में अनियमिताओं को लेकर नुमाइश चलाने की अनुमति को रद्द करने के लिए एक ज्ञापन दिया गया जिसमें उन्होंने बताया की वहां एक व्यक्ति के साथ झूले पर दुर्घटना घटी है जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।