होशंगाबाद नगर: मीनाक्षी चौक पर चौड़ीकरण के लिए सड़क किनारे रखे टपों को नगरपालिका प्रशासन ने हटवाया
मीनाक्षी चौक पर चौड़ीकरण का कार्य लगातार जारी है प्रशासन द्वारा जल संसाधन विभाग के कार्यालय के सामने नजूल की जमीन पर सीमांकन कर दिया गया। जिस पर दुकान संचालकों ने अपनी दुकाने रख ली। वहीं मीनाक्षी चौक पर NMV कॉलेज तरफ सड़क किनारे रखे कुछ टपों को नगर पालिका प्रशासन के द्वारा आज हटा दिया गया। जिन दुकानदार के पास पट्टे हैं उन्हे नजूल की जमीन पर दुकान संचालित करने अनुमति दी जा रही है।