बदलापुर: बदलापुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 83 प्रार्थना पत्रों में से 6 का हुआ निस्तारण
बदलापुर तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सीआरओ अजय अम्बुस्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जहां पर विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 83 फरियादीयो ने अपनी अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां मौके पर 6 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करते हुए अन्य को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निस्तारित कर सूचित करने का निर्देश दिया गया।