जगाधरी: देवघर गांव में स्मैक बेचने आए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
गांव वालों का कहना है कि यह गांव में स्मैक बचने के लिए आया था जैसी उन्हें इसकी भनक लगी तो उन्होंने इसे पकड़ लिया। पकड़ने से पहले इसने स्मैक को खेतों में फेंक दिया। मौके पर खरीददार भी मौजूद थे। जिसके बाद किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो कि लोगों के मोबाइल में देखा जा रहा है।