बालोद: तहसील परिसर में पार्किंग पर सख्ती बेअसर, रोजाना लगने वाले जाम से लोग परेशान, सड़क किनारे खड़े वाहनों से बढ़ी मुश्किल
Balod, Balod | Jul 2, 2026 बालोद तहसील कार्यालय के सामने और कला केंद्र के बीच सड़क पर ट्रैफिक जाम की समस्या अब रोजमर्रा की परेशानी बन गई है। बुधवार को दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक दूध गंगा से जयस्तंभ चौक तक सड़क के दोनों ओर अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों के कारण लोगों को लंबे समय तक जाम से जूझना पड़ा।