बालोद: स्कूल बसों की जांच में 21 वाहनों में मिली खामियां, 3 बसें जब्त, 8 चालकों की आंखों में दिक्कत, ₹15,500 का कटा चालान
Balod, Balod | Jun 23, 2026 बालोद जिले में संचालित स्कूल और कॉलेज बसों की सुरक्षा जांच के दौरान 21 वाहनों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर 15 हजार 500 रुपए का ई-चालान किया गया। वहीं फिटनेस अवधि समाप्त होने पर तीन बसों को जब्त भी किया गया। इस दौरान 43 चालक-परिचालकों के नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए।