हैदरगढ़: हैदरगढ़ में किराए के मकान से लाखों की चोरी, 41 दिन बाद लौटे शिक्षक ने दर्ज कराई एफआईआर, पुलिस जांच में जुटी
हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में एक शिक्षक के किराए के मकान में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित 41 दिन बाद जब अपने घर लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता सुजीत कुमार सिंह जो एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं।