ऊंचाहार: रायपुर इंदारा गाँव से शौचक्रिया के लिए गई किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के रायपुर इंदारा गाँव से संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है, तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।गाँव निवासी शिखा पाल ने बताया कि, उसकी 16 वर्षीय बेटी अंजली रविवार की सुबह, शौचक्रिया के लिए खेत गई हुई थी, लौटकर घर नहीं आयी।खोजबीन के बाद कोई पता नहीं चल पाया।पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी है।