शिवपुरी नगर: मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
शिवपुरी जिले के सिहोर थाना क्षेत्र के ग्राम गनियार निवासी सीमा कुशवाह ने आज गुरुवार दोपहर 12बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि 7 जून की सुबह घरेलू विवाद के दौरान दौलत सिंह कुशवाह, सतेन्द्र कुशवाह और मुन्नी बाई ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं और नाक पर टांके लगवाने पड़े।