ऊंचाहार: पचखरा गाँव में रंजिशन चारपाई पर लेटे शख्स पर हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के पचखरा गांव में चारपाई पर लेटे हुए शख्स पर रंजिशन पड़ोसियों द्वारा हमला किये जाने का मामला सामने आया है।पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।गाँव के रामहर्ष ने बताया कि, सोमवार की देर रात वो निमंत्रण से लौटने के बाद चारपाई पर लेटा हुआ था, आरोप है कि रंजिशन पड़ोस के दो लोगों समेत कुल 4 लोगों ने उस हमला कर पिटाई कर दी।मंगलवार को तहरीर दी गई है।