जोरा थाना क्षेत्र के आलापुर की पुलिया के पास प्लॉट के विवाद को लेकर जीजा साले पर करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें दोनों ही लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल लाया गया। जिसके बाद डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है की लाठी सरिया से हमला किया गया है।