हज़ारीबाग: NEET 2026 पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन! 2024 पेपर लीक के बाद होटल-होटल छापेमारी
NEET 2026 को लेकर हजारीबाग प्रशासन हाई अलर्ट पर है। 2024 के चर्चित पेपर लीक कांड के बाद इस बार सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीसी हेमंत सती और एसपी के निर्देश पर पुलिस ने देर रात कोर्रा थाना क्षेत्र के कई होटलों व रेस्टोरेंट्स में छापेमारी कर ठहरे लोगों का सत्यापन किया। प्रशासन ने साफ कहा है कि परीक्षा में गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होगी।