फारबिसगंज: फारबिसगंज के मझुआ पंचायत में पंचायत विकास दिवस का शुभारंभ सांसद प्रदीप सिंह ने किया
फारबिसगंज प्रखंड के मझुआ पंचायत में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को 11 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सांसद प्रदीप सिंह, विधायक मनोज विश्वास, मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में सभी ने अपनी-अपनी बातों को रखा।