हरनौत: सरथा गांव के संत पॉल इंग्लिश स्कूल के छात्रों का सीबीएसई 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन
सीबीएसई बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा का रिजल्ट बीते बुधवार को घोषित कर दिया गया है। जिसमें हरनौत प्रखंड क्षेत्र के सरथा गांव स्थित संत पॉल इंग्लिश स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने इस वर्ष उत्कृष्ट सफलता हासिल की। विद्यालय की छात्रा स्नेहा कुमारी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। वहीं खुशी वर्मा ने भी 94 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय