मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के टेडवा चौकी पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया, 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद
चील थाना क्षेत्र के टेड़वा पुलिस चौकी ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक किलो डेढ़ सौ ग्राम गाजा बरामद हुआ है। यह कार्रवाई सोमवार की सुबह लगभग 10:00 बजे मुजेहरा खुर्द में सागर ढाबा भोगांव मार्ग पर देसी दारू ठेके से करीब 300 मीटर आगे की गई है। चौकी इंचार्ज रामकिशोर ने बताया कि। गिरफ्तार अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया है।