#ढकोग-बन्नी रोड पर दर्दनाक हादसा, थला गांव के मासु राम की मौके पर मौत
#हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के भरमौर क्षेत्र में ढकोग-बन्नी रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान गांव थला निवासी मासु राम, पुत्र अमर सिंह, के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
#प्राप्त जानकारी के अनुसार, मासु राम गाड़ी नंबर HP-46-A-1853 को स्वयं चला रहे थे। इसी दौरान ढकोग-बन्नी रोड पर हादसा हो गया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
#मासु राम के असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
#हिमाचल मेंटोर की ओर से दिवंगत मासु राम को भावभीनी श्रद्धांजलि। शोकाकुल परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति दें।
#भरमौर #चंबा #सड़कहादसा #मासुराम #HimachalNews #ChambaNews #HimachalMentor #हिमाचलमेंटोर