शहर में लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की शिकायतों के बीच नगर विधायक राजीव गुम्बर आधी रात को एक्शन मोड में नजर आए। पार्षदों और स्थानीय लोगों की शिकायतों पर विधायक देर रात माधवनगर, 220 केवी पेपर मिल रोड, हकीकत नगर और जनक नगर 66 केवी बिजलीघरों पर पहुंचे।