करौं: जिला उपायुक्त के निर्देश पर करौं प्रखंड मुख्यालय में लगा जनता दरबार, मौके पर सुलझे पेंशन और राशन के मामले
Karon, Deoghar | Jun 3, 2026 देवघर जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर करौं प्रखंड मुख्यालय में हर बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। यह जनता दरबार प्रखंड एवं अंचल स्तर पर सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से लगाया जाता है।