बीकानेर: श्रीराम कटला में भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, फायर टीम मौके पर पहुंची
शहर के कोटगेट क्षेत्र स्थित पुराने कपड़ा बाजार श्रीराम कटला में गुरुवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय बाजार में मौजूद व्यापारियों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। संकरी गलियों के कारण राहत कार