फतेहपुर: भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने नहर कालोनी में 7 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया, मांग पूरी किए जाने की की मांग
फतेहपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जनपद के किसानों से जुड़ी कई अहम मांगें उठाई गईं। भाकियू पदाधिकारियों ने मांग की कि जनपद के सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की फसल की सुचारु खरीद सुनिश्चित की जाए।