गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार सुबह 11 बजे जिला स्तरीय किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक कृषि, झारखंड रांची भोर सिंह यादव, जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अंजली यादव, समेत अन्य पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।