नागौद: सतना के कोठी में मूर्ति विसर्जन के दौरान 11 केवी लाइन से हादसा, एक दर्जन लोग घायल
Nagod, Satna | Oct 22, 2026 सतना। जिले के कोठी में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्जन के दौरान करीब एक दर्जन लोग 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए कोठी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए सतना रेफर किया गया है।