बहराइच: समोखन गांव में खेलते-खेलते तालाब में डूबने से बच्ची की हुई दर्दनाक मौत
बहराइच जिले में रूपा, की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना थाना मटेरा क्षेत्र के समोखन गांव की है। बताया जा रहा है कि मासूम रूपा घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह घर के पास बने तालाब के किनारे पहुंच गई और अचानक तालाब में गिर गई। जिससे डूबने से बच्ची की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई हैं।