चिचोली: 35 लाख की बनी पानी की टंकी भ्रष्टाचार का पानी हुआ रिसाव चिचोली पार्षद ने की कलेक्टर से शिकायत
चिचोली नगर परिषद में पेयजल योजना नवनिर्मित पानी की टंकी की गुणवत्ता और हाल ही में कराया गया बोरिंग कार्यों को लेकर पार्षद नेहा आर्य ने जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया कि 35 लाख की हाल ही में बनी पानी की टंकी में पहला पानी भरते ही उसमें से रिसाव होने लगा जिसको लेकर उचित जांच की मांग की।