डलमऊ: नगर पंचायत डलमऊ के अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने यूपी बोर्ड में जनपद के छठे स्थान पर उम्मे हबीबा को सम्मानित किया
डलमऊ कस्बे के चौहट्टा मोहल्ले की रहने वाली उम्मे हबीबा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में छठवां स्थान प्राप्त किया था। जिस पर शुक्रवार को समय लगभग 4:00 बजे नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने सभासदों के साथ माला पहनकर सम्मानित किया। इस मौके पर परवेज खान, फिरोज आलम, ऋतिक जायसवाल, जितेंद्र सोनकर, पप्पू भाजपा, राकेश सोनकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे