जांजगीर: महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाली महिला को सिटी कोतवाली पुलिस ने महुवाडीह गांव से गिरफ्तार किया, भेजा न्यायिक हिरासत में
जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाली आरोपी महिला को महुवाडीह गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि महुवाडीह गांव में एक महिला, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रही है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।