रविवार को करीब 6 बजे ग्राम साकेत में SIR गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे उपस्थित रहे। उन्होंने मतदाता सूची को अद्यतन व शुद्ध रखने पर जोर दिया और कार्य को समयबद्ध व गंभीरता से करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।