जशपुर: प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने विकास कार्यों की समीक्षा की, किसानों को सशक्त बनाने और दिव्यांगों को पेंशन पहुंचाने का किया प्रयास
जशपुर जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना, कृषि, निर्माण कार्य, पेंशन, राशन वितरण सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण, राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम जनमन योजना के लंबित