कुम्भराज: बिलंगखेड़ी के रास्ते पर करंट से एक की मौत दो गंभीर घायल, मौके का वीडियो आया सामने जमीन से 3 फीट तक लटके 11 KV के तार
Kumbhraj, Guna | Jun 9, 2026 कुंभराज थाना के बिलंगखेड़ी के कच्चे रास्ते पर 8 जून सोमवार को करंट लगने से बिलंगखेड़ी निवासी प्रदीप मीणा की मौत हो गई वहीं आमलया गांव के 70 वर्षीय बाबूलाल विश्वकर्मा और एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया। 9 जून को मौके का वीडियो सामने आया है जिसमें बिजली का तार कच्चे रास्ते पर जमीन से तीन फीट तक लटका है। ग्रामीणो ने कहा, लंबे समय से लटका था विभाग की लापरवाही है।