सफीपुर: उन्नाव में महिला ने फांसी लगाकर जान दी, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
Safipur, Unnao | Apr 16, 2026 उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। 23 वर्षीय सावित्री ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी, लेकिन मायके पक्ष ने इसे हत्या बताया है। पति उसे मियागंज अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम