गिरिडीह: पुराना जेल के पीछे नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 45 अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाया गया
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने शनिवार को 10 बजे से बड़ी कार्रवाई की।पुराना जेल के पीछे अवैध रूप से बनी 45 दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें तोड़ दिया गया।जेसीबी की मदद से सभी दुकानों को जमींदोज कर मलबा हटाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।