रूड़की: शेरपुर के पास पुलिस ने आनंद राज सिंह को किया गिरफ्तार, ₹5000 का इनाम घोषित था
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे शिवपुरम निवासी आनंद राज सिंह पुत्र राजपाल सिंह नाम के एक वारंटी को शेरपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आनंद राज सिंह काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा आनंद राज सिंह पर 5000 का इनाम घोषित किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आनंद राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।