इगलास: इगलास ग्राम नगला हरिकरना में गंदगी व जलभराव की समस्या को लेकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन
Iglas, Aligarh | Jun 18, 2026 इगलास ग्राम नगला हरिकरना में गंदगी व जलभराव की समस्या को तहसीलदार को ज्ञापन देकर समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। धर्मेन्द्र कुमार ने गांव के लोगों को साथ तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल से भेंट करक बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर नाली न होने से जलभराव हो रहा है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं संक्रामक रोगों को फैलने की आशंका भी बनी हुई है।