शीतलहर की वजह से हलसी प्रखंड क्षेत्र में आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है. सोमवार अपराह्न 6 बजे अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया की शीतलहर को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है. जिला प्रशासन द्वारा 14 जनवरी 2026 तक विद्यालयों में कक्षा 8 तक की कक्षा संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है.