कोंडागांव: NH-30 पर मांझीआठगांव के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक और साइकिल को मारी टक्कर, साइकिल सवार की मौत, बाइक चालक घायल
फरसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिचाड़ी और मांझीआटगांव के बीच शुक्रवार की सुबह बेकाबू ट्रक में बाइक और दो सायकल को टक्कर मारी दी। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक अन्य साइकिल सवार हादसे के बाद मौके से लापता हो गया। वही ट्रक चालक भी फरार हो गया है। घायल को फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।