बिंदकी: बिंदकी कस्बे के समीप बाईपास में जनता बंबा के निकट अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पांच लोग घायल, दो को रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के समीप बाईपास में जनता बंबा के निकट मंगलवार की शाम 4 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार एक पेड़ से टकरा गई। जिसके चलते कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें दो की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया।