कुचायकोट: पुलिस थाना क्षेत्र के बघउच मोड़ के समीप से एक स्कार्पियो सवार एक व्यक्ति को 630 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार
कुचायकोट पुलिस थाना क्षेत्र के बघउच मोड के समीप से एक स्कॉर्पियो गाड़ी सवार एक व्यक्ति को 630 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने आज मंगलवार को दोपहर 1 बजे दी। गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला निवासी बताया जा रहा है जीतू कुमार उर्फ लालू।