पथरगामा: पथरगामा बेलसर गांव में भीषण अग्निकांड एक लाख की संपत्ति जलकर राख।
प्रखंड के पडुवा पंचायत अंतर्गत बेलसर निवासी मोहम्मद निजामुद्दीन के पुत्र मोहम्मद बेलाल के घर में मंगलवार को करीब 11:00 बजे दिन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। जिस घर में रखा अनाज जेवरात एवं अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित मोहम्मद बेलाल मैं बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के बगल में काम कर रहे थे।