भिंड नगर: खाद्य आपूर्ति निगम के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद भिण्ड आगमन पर संजीव कांकर का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भिंड। खाद्य आपूर्ति निगम का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद संजीव कांकर का आज शुक्रवार शाम 4:00 बजे भिंड जिले में प्रथम नगर आगमन हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बरेटा टोल से लेकर मालनपुर, गोहद, मेहगांव सहित भिंड शहर तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और फूलमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।