मरवाही: जीपीएम के स्वयंभू गणेश दादा मंदिर आस्था का केंद्र, सिंदूरी चोले में दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं
गणेश उत्सव के रंग में इन दिनों पूरा छत्तीसगढ़ रंगा हुआ है। शहरों से लेकर गांवों तक गणपति बप्पा की स्थापना कर श्रद्धालु भक्ति में लीन हैं। लेकिन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक ऐसा गणेश मंदिर है, जहां भगवान गणेश को लेकर श्रद्धालुओं की आस्था और मान्यताएं इसे खास बनाती हैं। पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर कारीआम में स्थित स्वयंभू गणेश दादा मंदिर इन दिनों भक्तों के