ललितपुर: ललितपुर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कंपनी बाग में योग सप्ताह का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
ललितपुर के स्थानीय चंद्रशेखर पार्क कंपनी बाग में योग सप्ताह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया है । जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा आयोजित योग सप्ताह कार्यक्रम का सदर विधायक ने शुभारंभ किया है। योग सप्ताह 15 जून से 21 जून तक चलेगा । जिसमें सामूहिक योग अभ्यास कराए जाएंगे। योग से किस प्रकार रोगों से बचा जा सकता है इसकी जानकारियां लोगों तक दी जाएगी ।