पन्ना: शौच करने गई युवती पर गोलीबारी के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आरोपी पिता-पुत्र को खंभे से बांधकर पीटा
Panna, Panna | May 13, 2026 पन्ना के लक्ष्मीपुर में आज सुबह एक सिरफिरे युवक ने युवती पर कट्टे और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए युवती के भाई पर भी आरोपी ने गोली चलाने की कोशिश की। वारदात से भड़के ग्रामीणों ने आरोपी और उसके पिता को खंभे से बांधकर जमकर पीटा। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है, वहीं गंभीर रूप से घायल युवती को रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।