जौनपुर: जलालपुर में मुठभेड़ में बदमाश घायल होकर गिरफ्तार, बरामद हुआ तमंचा
जौनपुर के थाना जलालपुर पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। जलालपुर पुलिस ने बुधवार की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे बताया कि पुलिस टीम डिंगुरपुर नहर रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया।